बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना क्षेत्र के चन्दौर पशिचमी पंचायत स्थित भगवानपुर गांव वार्ड नंबर दो में अज्ञात चोरों ने डीएल कॉलेज बैजनाथपुर के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी मुकेश कुमार मधु के घर से मंगलवार की रात लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. पीड़ित मुकेश कुमार मधु के पिता चन्ददेव यादव व माता अनार देवी ने बताया
कि पड़ोस में रहने वाले उनके बड़े भाई ब्रह्मदेव यादव का देहांत हो गया था. सब वहीं थे. इधर अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से खिड़की का रॉड उखाड़ व अन्दर घुस कर आइकार्ड, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आइडी, एलइडी, मोबाइल, बक्सा का ताला को तोड़कर बैग से दस हजार रुपये नकद सहित सरकारी कागजात व जेवरात की चोरी कर ली. जैसे ही घर से सामान लेकर आंगन से बाहर निकल रहा था. उसी समय घर के लोग वापस आ रहे थे. अंजान व्यक्ति को देख आवाज लगाया. चोर अपनी चप्पल, पिलास, छूरी, टॉर्च छोड़ कर भाग गये. परिजनों ने चोरी की सूचना सौरबाजार थानाध्यक्ष रुदल कुमार को दे दी है.
