सपहा गांव के महादलित टोला में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी

बैजनाथपुर : सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित सपहा गांव महादलित राम टोला वार्ड 16 में रविवार को एक साथ तीन घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. इसे लेकर अनिल राम, धीरेंद्र राम व जनार्दन राम ने बैजनाथपुर पुलिस शिविर में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि रविवार की […]

बैजनाथपुर : सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित सपहा गांव महादलित राम टोला वार्ड 16 में रविवार को एक साथ तीन घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. इसे लेकर अनिल राम, धीरेंद्र राम व जनार्दन राम ने बैजनाथपुर पुलिस शिविर में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि रविवार की रात्रि करीब 12 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा आंगन से हिरो साइकिल,

नोकिया मोबाइल, सिलाई मसीन, चापाकल, उषा कम्पनी की आयरन की चोरी कर ली गयी. किराना दुकान में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस गश्ती नहीं होने को लेकर अज्ञात चोरों के द्वारा इस मुहल्ले में ऐसी घटना घटी है. बैजनाथपुर पुलिस शिविर अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने बताया कि बहुत जल्द ही अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >