डेढ़ सौ ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पुलिस द्वारा शनिवार की रात रामपुर गांव में छापेमारी कर 158 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार नीतीश मिश्रा नामक व्यक्ति को किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह […]

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पुलिस द्वारा शनिवार की रात रामपुर गांव में छापेमारी कर 158 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार नीतीश मिश्रा नामक व्यक्ति को किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में पुलिस को सफलता मिली है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजने की तैयारी कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >