समदा में बाइक के धक्के से किशोर की मौत

सौर बाजार : थाना क्षेत्र के समदा बाजार में गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार के धक्के से किशोर नीतीश कुमार पासवान (उम्र 12 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति […]

सौर बाजार : थाना क्षेत्र के समदा बाजार में गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार के धक्के से किशोर नीतीश कुमार पासवान (उम्र 12 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि घटित घटना के बाद की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेजने की तैयारी की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >