महिला के पेट से निकला साढ़े छह किलो बाल

सहरसा : स्थानीय गांधीपथ स्थित सूर्या हास्पीटल में एक महिला का ऑपरेशन कर डॉ विजय शंकर ने उसके पेट से साढ़े छह किलो का बाल का गुच्छा निकाला. डॉ श्री शंकर ने बताया कि अगर महिला का ऑपरेशन तत्काल नहीं किया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. मालूम हो कि सिमरी बख्तियारपुर के सकड़ा […]

सहरसा : स्थानीय गांधीपथ स्थित सूर्या हास्पीटल में एक महिला का ऑपरेशन कर डॉ विजय शंकर ने उसके पेट से साढ़े छह किलो का बाल का गुच्छा निकाला. डॉ श्री शंकर ने बताया कि अगर महिला का ऑपरेशन तत्काल नहीं किया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. मालूम हो कि सिमरी बख्तियारपुर के सकड़ा पहाड़पुर निवासी पंकज यादव की पत्नी नीतू देवी के पेट में पिछले एक साल से दर्द की शिकायत थी. पति श्री यादव ने बताया कि नीतू को सात साल की उम्र से बाल खाने की आदत थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >