दिनभर लगा रहा जाम, लोग होते रहे परेशान

सिमरी : शनिवार को नवरात्रि के मौके पर सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ व बनमा इटहरी के बाजारों में दिन भर जाम का आलम देखने को मिला. जिस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अनुमंडल अंतर्गत मुख्य बाजार, रानीबाग, पहाड़पुर में दिन भर जाम की वजह से वाहन रेंगते रहे. ऐसा ही […]

सिमरी : शनिवार को नवरात्रि के मौके पर सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ व बनमा इटहरी के बाजारों में दिन भर जाम का आलम देखने को मिला. जिस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अनुमंडल अंतर्गत मुख्य बाजार, रानीबाग, पहाड़पुर में दिन भर जाम की वजह से वाहन रेंगते रहे. ऐसा ही हाल सलखुआ का भी देखने को मिला. प्रशासनिक उदासीनता की वजह से सलखुआ बाजार की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमणकारियों का राज कायम होता जा रहा है.

जिस वजह से शनिवार को प्रखंड कार्यालय चौक से सलखुआ बाजार के पूर्वी छोड़ तक मुख्य सड़क पर जाम लगा रहा. दिन भर बस व ट्रक से लेकर पैदल व साइकिल, मोटरसाइकिल सवार परेशान दिखे. यहां यह बता दें कि ग्यारह पंचायत वाले सलखुआ प्रखंड का यह मुख्य सड़क मार्ग है. जहां से हर रोज इस होकर काफी संख्या में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. आस-पास के पंचायत के लोग साइकिल, मोटरसाइकिल से नित्य बाजार आते-जाते हैं और नवरात्रि में यह संख्या दोगुनी हो जाती है.

शनिवार को ऐसा ही हाल तेलियाहाट बाजार का भी देखने को मिला. जिस वजह से आम लोग व्यवस्था को कोसते दिखे. वहीं आम लोगों ने बताया कि जाम से निबटने के लिए प्रशासन कोई सटिक उपाय निकाले. जिससे अष्टमी, नवमीं व दशमीं को श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >