गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार

कहरा : बुधवार की शाम सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के खड़कपुर बाजार में तेल मिल मालिक बिशनपुर निवासी अनिल साह को गोली मारने को लेकर मोती साह को गुप्त सूचना के आधार पर सोनबरसा कचहरी ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सोनबरसा कचहरी ओपी प्रभारी पंचलाल ने बताया कि इस घटना में संलिप्त लोगों की […]

कहरा : बुधवार की शाम सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के खड़कपुर बाजार में तेल मिल मालिक बिशनपुर निवासी अनिल साह को गोली मारने को लेकर मोती साह को गुप्त सूचना के आधार पर सोनबरसा कचहरी ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सोनबरसा कचहरी ओपी प्रभारी पंचलाल ने बताया कि इस घटना में संलिप्त लोगों की पहचान के आधार पर कार्यवाही करते हुए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मालूम हो पीड़ित अनिल साह को गोली लगने के बाद प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल द्वारा बेहतर इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया था. जिसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >