सहरसा आनेवाली ट्रेनों में नहीं मिल रहा रिजर्वेशन

सिमरी : त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही सहरसा से दिल्ली और अमृतसर आने-जाने वाली दो मुख्य ट्रेनों में सीटें फूल हो गयी है. सहरसा से वाया दिल्ली अमृतसर जाने वाली गरीबरथ या सहरसा-आदर्शनगर पुरबिया एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों मे दुर्गा पूजा, दीपावली,छठ आदि के समय जबरदस्त वेटिंग चल रही है. दुर्गा पूजा, मुहर्रम, दीपावली […]

सिमरी : त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही सहरसा से दिल्ली और अमृतसर आने-जाने वाली दो मुख्य ट्रेनों में सीटें फूल हो गयी है. सहरसा से वाया दिल्ली अमृतसर जाने वाली गरीबरथ या सहरसा-आदर्शनगर पुरबिया एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों मे दुर्गा पूजा, दीपावली,छठ आदि के समय जबरदस्त वेटिंग चल रही है. दुर्गा पूजा, मुहर्रम,

दीपावली से लेकर छठ तक के समय की यात्रा के लिए अप एवं डाउन दोनों तरफ से गरीब रथ और पुरबिया में त्योहार के आसपास ज्यादा वेटिंग होने के कारण यात्रियों को आरक्षण मिलने में दिक्कत हो रही है. यात्री सुबह सवेरे से सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर आरक्षण के लिए मारामारी करते हैं और फिर भी वेटिंग की स्थिति इस कदर है कि रिजर्वेशन संभव नहीं हो पाता. मालूम हो कि इस साल नवरात्र 1 अक्तूबर से शुरू हो रहा है और 11 अक्तूबर को विजयादशमी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >