केंद्रीय विद्यालय के बच्चों से भरे वैन में लगी आग

सहरसा : केंद्रीय विद्यालय के बच्चे को स्कूल से लेकर घर छोड़ने जा रही एक ओमनी वैन (बीआर 19 ए 1718) बंगाली बाजार समपार फाटक के समीप अचानक आग लग गयी. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन स्थानीय लोग यदि सक्रियता नहीं दिखाते तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी. जानकारी के अनुसार […]

सहरसा : केंद्रीय विद्यालय के बच्चे को स्कूल से लेकर घर छोड़ने जा रही एक ओमनी वैन (बीआर 19 ए 1718) बंगाली बाजार समपार फाटक के समीप अचानक आग लग गयी. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
लेकिन स्थानीय लोग यदि सक्रियता नहीं दिखाते तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी. जानकारी के अनुसार सेंट्रल स्कूल से कायस्थ टोला के नेहा, प्रियांशु, हर्ष, पटुआहा के अप्पी, रेलवे कॉलोनी की रूपा सहित अन्य को लेकर जा रहा था कि अचानक बंगाली बाजार के समीप धुंआ निकलने लगा. धुंआ निकलते देख वैन में सवार बच्चों ने हल्ला शुरू किया तो स्थानीय लोगों ने दौड़ कर सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला. घटना में वैन का इंजन जल कर राख हो गया. लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया. चालक दीपू झा ने बताया कि वह अभिभावकों के निर्देश पर प्रतिदिन बच्चों को छोड़ने व लाने जाता है. मामले की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात की. मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व भी ढ़ाला पर एक कार में अचानक आग लग गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >