ट्रेन से पांच बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपित युवक. जीआरपी ने की कार्रवाई गिरफ्तार युवक सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सिंगीआवन गांव का है निवासी सहरसा : सहरसा-थरबिटिया पैसेंजर ट्रेन से पांच बोतल शराब के साथ एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात सहरसा से खुलने […]

पुलिस गिरफ्त में आरोपित युवक.

जीआरपी ने की कार्रवाई
गिरफ्तार युवक सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सिंगीआवन गांव का है निवासी
सहरसा : सहरसा-थरबिटिया पैसेंजर ट्रेन से पांच बोतल शराब के साथ एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात सहरसा से खुलने वाली ट्रेन की जांच पदाधिकारी व जवान कर रहे थे. इसी दौरान पुअनि इलियास बाथवार की नजर एक एयर बैग पर पड़ी. उन्होंने युवक से पूछताछ की तो उसने कुछ बताने से इनकार करते भागने का प्रयास किया. जिसे जवानों के सहयोग से दबोचा गया.
जांच के दौरान बैग में 750 एमएल के पांच बोतल ब्लाइंडर स्प्राइड बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिंगीआवन गांव निवासी विनोद यादव का पुत्र दीपक कुमार है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवायी की जा रही है. बरामदगी में जीआरपी जवान राजेश झा, सुनील झा, रियाज अहमद, चेतन चौहान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >