सहरसा : आइएमए की बैठक शनिवार को रेडक्राॅस सभागार में हुई. बैठक में डॉ ब्रजेश सिंह पर जानलेवा हमला व रंगदारी की मांग करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की. सर्वसम्मति से आइएमए के द्वारा एक प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया. वहीं आंदोलन में सहयोग करने के लिए चिकित्सा संघ से जुड़े आयुष संघ, एक्सरे संघ, पैथोलॉजी संघ, केमिष्ट संघ, आइडीए, सुपौल-मधेपुरा के आइएमए व मीडिया को धन्यवाद दिया गया. बैठक में आइएमए के जिलाध्यक्ष डॉ एसपी सिंह, सचिव डॉ राकेश कुमार,
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक डॉ एके चौधरी, डॉ गोपाल शरण सिंह, डॉ जगदीश चंद्रा, डॉ ए कलाम, डॉ भुवन कुमार सिंह, डॉ एसपी झा, डॉ विमल कुमार, डॉ एके इशर, डॉ एसएन चौधरी, डॉ पीके सिंह, डॉ मोती वर्मा, डॉ सुशील कुमार, डॉ डीपी गुप्ता, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ सीएम चौधरी, डॉ पीके मल्लिक, डॉ ललन कुमार, डॉ शिलेंद्र कुमार, डॉ रंजेश कुमार सिंह, डॉ आइडी सिंह, डॉ अनुज कुमार, डॉ एसके अनुज, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ राजीव कुमार सहित भाषा व आइएमए से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद थे.
