किसान सभा कार्यकर्ताओं ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

सहरसा शहर : स्थानीय शंकर चौक पर बिहार राज्य किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल की. राज्य कमेटी के आह्वान पर किये गये भूख हड़ताल को संबोधित करते सचिव विनोद कुमार ने कहा कि जिले को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने व राहत कार्य चलाने, पीने को पानी की […]

सहरसा शहर : स्थानीय शंकर चौक पर बिहार राज्य किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल की. राज्य कमेटी के आह्वान पर किये गये भूख हड़ताल को संबोधित करते सचिव विनोद कुमार ने कहा कि जिले को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने व राहत कार्य चलाने, पीने को पानी की आपूर्ति, चापाकल योजना चालू करने, आपदा में समुचित मुआवजा, डीजल अनुदान राशि का भुगतान,

मक्का का समर्थन मुल्य घोषित करने, मक्का आधारित उद्योग, पैक्स के बकाये राशि का भुगतान, भोगरी अंचल मंत्री के हत्यारे की गिरफ्तारी, सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या की सीबीआई जांच व आश्रितों को नौकरी व 50 लाख मुआवजा दिया जाय. भूख हड़ताल में राजेंद्र प्रसाद महतो, हृदय नारायण यादव, दीप नारायण यादव, जगदेव शर्मा, दिलीप ठाकुर, रमाकांत राय, रमेश यादव, केशव कुमार, विद्यानंद यादव सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >