चार्जर से लगा करंट, किशोर की मौत

सहरसा सिटी : बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ तुलसियाही में सोमवार की अहले सुबह मोबाइल चार्ज के दौरान चार्जर में करंट आने से एक सोलह वर्षीय शिको दास की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह मोबाइल चार्ज करने के लिये चार्जर को बोर्ड में लगा रहा था कि अचानक करंट की […]

सहरसा सिटी : बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ तुलसियाही में सोमवार की अहले सुबह मोबाइल चार्ज के दौरान चार्जर में करंट आने से एक सोलह वर्षीय शिको दास की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह मोबाइल चार्ज करने के लिये चार्जर को बोर्ड में लगा रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया.

शायद चार्जर का तार कटा हुआ था. आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया. वही चार्जर से मौत की खबर सुन लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने युवाओं को घटना से सीख लेने की बात कही. क्योंकि वर्तमान में युवा अधिक समय मोबाइल पर ही बिता रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >