8 पोल में लगे बिजली तार की चोरी

8 पोल में लगे बिजली तार की चोरी

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के देहद गांव स्थित बहियार से अज्ञात चोरो ने कृषि फीडर के करीब 8 पोल में लगे बिजली तार की चोरी कर ली. इस बाबत कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक आनंद ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. थाने को दिए आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि बीते रविवार को देहद गांव निवासी हीरा प्रसाद सिंह ने बिजली पोल से तार चोरी हो जाने की सूचना दी. सूचना पर स्थल निरीक्षण में पाया गया कि अज्ञात चोरो ने देहद पंचायत के बहियार में पीपल पेड़ स्थित ब्रह्म बाबा स्थान से लेकर हीरा प्रसाद सिंह के घर तक करीब 8 पोल से तीनों फेज का एलटी तार काटकर चोरी कर ली है. कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि चोरी की घटना से विभाग को करीब एक लाख दस हजार चार सौ दस रुपये का नुकसान हुआ है. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >