चुनाव ड्यूटी में जा रहे होमगार्ड जवान की मौत

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को हुई मौत जवानों ने दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर सहरसा सिटी : चौथे चरण का चुनाव कराने महिषी जा रहे होमगार्ड जवान तारिणी यादव की मौत गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. परिजनों ने बताया कि बुधवार को पुलिस लाइन में योगदान देकर अग्रिम […]

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को हुई मौत

जवानों ने दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर
सहरसा सिटी : चौथे चरण का चुनाव कराने महिषी जा रहे होमगार्ड जवान तारिणी यादव की मौत गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. परिजनों ने बताया कि बुधवार को पुलिस लाइन में योगदान देकर अग्रिम लेकर महिषी प्रखंड के जलई जा रहा था. अचानक बुखार लग गया, सहकर्मियों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया.
जहां इलाज के दौरान गुरूवार को मौत हो गयी. सूचना मिलते ही होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर यादव के नेतृत्व में जवानों ने शव को सदर अस्पताल स्थित पुलिस कैम्प के सामने रख गार्ड ऑफ ऑनर दिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी चरणों में इमानदारी से कर्तव्य निर्वहन किया था. बुधवार को पीसीसीपी गश्ती के लिये जा रहा था कि अचानक तबीयत बिगड़ गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >