सहरसा : जल पर बढ़ते जा रहे संकट पर मिलिनियम किड्स स्कूल में बच्चों ने एक गोष्ठी का आयोजन किया. जिसमें बच्चों द्वारा जल संरक्षण के विषय में अपने-अपने तरीके से उपाय बताने की कोशिश की गयी. बच्चों में अर्नव, मयंक राज, हेमंत कश्यप, अनुराधा सिंह लक्ष्य, शची प्रिया आदित्य ने कहा जल की बर्बादी जीवन की बर्बादी है.
मौके पर मिलिनियम किड्स एकादमी के निदेशक बी के झा ने कहा कि स्वच्छ पानी,
स्वच्छ भारत समय की मांग बन चुकी है. प्रकृति की ओर से प्रदत जल का कोई विकल्प इंसान के पास नहीं है. उसे पेड़ पौधे लगाने होंगे. बंजर भूमि पर भी ध्यान देना होगा और वहां भी पेड़ पौधे लगाने होंगे. गोष्ठी को संबोधित करते प्राचार्य उषा झा ने एक कविता के माध्यम से जल संकट एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपनी राय जाहिर की. पेड़ को मत काटो भाई, ये करते हैं प्रकृति की भरपाई, कड़ी धूप में जलेगा पांव, पेड़ लगाओगे तो मिलेगी छांव. मौके पर स्कूल के बच्चे सहित उनके अभिभावक भी मौजूद थे.
