बाहर से आ रही हो शराब तो प्रशासन को सूचना दें

जन समर्थन की है जरूरत सहरसा सदर : शराब के विरोध में राज्य में आंदोलन चल पड़ा तो चल पड़ा. यदि कोई अभी भी गुंजाइश तलाश रहा है तो, यह उसकी गलत फहमी है. यदि नेपाल, झारखंड या बंगाल की सीमा से शराब लाये जाने की जानकारी हो तो, तुरंत प्रशासन को सूचित करें. यदि […]

जन समर्थन की है जरूरत

सहरसा सदर : शराब के विरोध में राज्य में आंदोलन चल पड़ा तो चल पड़ा. यदि कोई अभी भी गुंजाइश तलाश रहा है तो, यह उसकी गलत फहमी है. यदि नेपाल, झारखंड या बंगाल की सीमा से शराब लाये जाने की जानकारी हो तो, तुरंत प्रशासन को सूचित करें. यदि आपकी शिकायत पर पुलिस या प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं तो इस बात की शिकायत हमसे करें. उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. यदि कहीं शराब बनाने की भट्ठी की जानकारी मिले तो, समूह में वहां पहुंच उसकी भट्ठी को तोड़ दें. जिस तरह सरकार ने किसी सूरत में शराब को बर्दाश्त नहीं करने का संकल्प लिया है, आप जनता को भी लेना होगा
जीविका द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम ने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय तो है. जिसे सरकार ले तो सकती है. लेकिन उसके प्रभावी ढ़ंग से क्रियान्वित करने के लिए सरकार के साथ सरकारी एजेंसी को 24 घंटे सजग व सचेत रहना होगा. सबसे अधिक जरूरत जन समर्थन की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >