मुख्यमंत्री जी, विकास योजना के सारे कार्य ठप हैं सहरसा में

40 वर्षों में भी पेपर मिल शुरू नहीं, 16 वर्षों से मत्स्यगंधा झील बना है चरागाह, डीपीआर बनने के 9 वर्षों बाद भी नहीं बना ड्रेनेज सिस्टम. सहरसा मुख्यालय : सीएम सर, आपकी प्रतिभा, शासन कौशल व बेदाग छवि पर जिले की जनता ने हमेशा बढ़-चढ़ कर विश्वास किया, हर पल आपका साथ दिया. लेकिन […]

40 वर्षों में भी पेपर मिल शुरू नहीं, 16 वर्षों से मत्स्यगंधा झील बना है चरागाह, डीपीआर बनने के 9 वर्षों बाद भी नहीं बना ड्रेनेज सिस्टम.

सहरसा मुख्यालय : सीएम सर, आपकी प्रतिभा, शासन कौशल व बेदाग छवि पर जिले की जनता ने हमेशा बढ़-चढ़ कर विश्वास किया, हर पल आपका साथ दिया. लेकिन दुर्भाग्य, सहरसा कोसी प्रमंडल का मुख्यालय होने के बाद भी विकास के लिए दशकों से तरस रहा है. यहां विकास योजना के सारे कार्य ठप पड़े हैं. बेहतर सड़क, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, और अच्छी शिक्षा व्यवस्था ने आपको राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी.

लेकिन यहां सब फेल है. लोगों को कोई नागरिक सुविधा नहीं मिल रही है. कई ऐसी योजनाएं हैं, जो वर्षों अथवा दशकों से ठप पड़ी हुई हैं और जिससे कोसी क्षेत्र की तकदीर बदल सकती है. आपकी सरकार से उम्मीदें बनी थी. लेकिन बीते दस वर्षों में भी कुछ नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >