मौसम परख कर रंग बदलते हैं नीतीश : पप्पू

सहरसा सदर : भाजपा के खिलाफ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरएसएस मुक्त बिहार का बयान देकर राजनीतिक हलके में हलचल पैदा कर दी है. भाजपा व अन्य विरोधी दल के नेताओं ने भी आरएसएस व भाजपा मुक्त देश व बिहार के मुद्दे पर नीतीश के बयान को हास्यास्पद […]

सहरसा सदर : भाजपा के खिलाफ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरएसएस मुक्त बिहार का बयान देकर राजनीतिक हलके में हलचल पैदा कर दी है. भाजपा व अन्य विरोधी दल के नेताओं ने भी आरएसएस व भाजपा मुक्त देश व बिहार के मुद्दे पर नीतीश के बयान को हास्यास्पद बताया. मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह स्थानीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आरएसएस मुक्त भारत के बयान पर स्थानीय

परिसदन में प्रेसवार्ता की. उन्होंने नीतीश को सत्ता का लोभी बताते हुए मौसम को परख गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला नेता बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश को गरीब मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार की कल्पना करनी चाहिए, जिसकी खातिर बिहार की जनता ने उन्हें गद्दी सौंपी है. ममता को दीदी कहने वाले आज उन्हीं के खिलाफ चले गये हैं. नीतीश किसी के नहीं हुए हैं. उन्होंने अरविंद केजरीवाल व नीतीश कुमार को राजनीति का चाटुकार व मौका परस्त सौदागर बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >