रेडक्रॉस ने अग्नि पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

सहरसा शहर : जिलाधिकारी सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अबुल कलाम के नेतृत्व में भेलाही पंचायत के 109 अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. चेयरमेन डॉ कलाम ने बताया कि प्रभावित स्थान का निरीक्षण के उपरांत चयनित 109 अत्यधिक पीड़ित परिवारों […]

सहरसा शहर : जिलाधिकारी सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अबुल कलाम के नेतृत्व में भेलाही पंचायत के 109 अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. चेयरमेन डॉ कलाम ने बताया कि प्रभावित स्थान का निरीक्षण के उपरांत चयनित 109 अत्यधिक पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री साड़ी, धोती, मच्छरदानी, तोलिया, पॉलिथीन, सीट, बर्तन इत्यादि का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस पीड़ितों की

सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है. राहत वितरण मे रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य मो ताहिरउद्धीन, मो अनवर आलम, कार्यालय सचिव रामजी प्रसाद, रहमान आलम, मो मोतीउर्रहमान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >