खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से महिला की मौत

सहरसा सिटी : बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में खाना बनाने के दौरान लक्ष्मण पासवान की पत्नी बुरी तरह झुलस गयी. जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस को दिये बयान में मृतका के पति ने कहा कि वह मंगलवार […]

सहरसा सिटी : बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में खाना बनाने के दौरान लक्ष्मण पासवान की पत्नी बुरी तरह झुलस गयी. जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस को दिये बयान में मृतका के पति ने कहा कि वह मंगलवार की सुबह अपनी मां इंद्रा देवी के साथ गेहूं की फसल काटने गया था. मेरी पत्नी अकेले घर में खाना बना रही थी. कुछ देर बाद गांव के लोगों ने हल्ला किया कि तुम्हारी पत्नी जल गयी है. सूचना पर मैं दौड़ कर घर पहुंचा तो वह बुरी तरह जली हुई थी. ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया, जहां उसकी मौत हो गयी.

मारपीट का आरोप
सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के मासोमात पोखर पर पान दुकान चलाने वाले रामचंद्र दास ने कुछ लोगों पर पान खाने के बहाने दुकान पर आकर मारपीट का आरोप लगाया है. सूर्या हॉस्पीटल में पुलिस को दिये बयान में जख्मी ने कहा कि वह लोग सिगरेट पीकर मुंह पर फेंकता था. विरोध जताने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >