बाइक ने मारा साइकिल सवार को धक्का, मौत

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर-सौरबाजार मुख्य मार्ग स्थित मिक्सर प्लान्ट के पास रविवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर पुलिस शिविर को सूचना दी. जिसके बाद शिविर अध्यक्ष […]

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर-सौरबाजार मुख्य मार्ग स्थित मिक्सर प्लान्ट के पास रविवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर पुलिस शिविर को सूचना दी. जिसके बाद शिविर अध्यक्ष रूदल कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी सौरबाजार में भरती कराया. चिकित्सकों ने इलाज के दौरान स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया.

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार साइकिल सवार सौरबाजार थाना क्षेत्र के अगजेबा पंचायत स्थित भुलिया गांव वार्ड नंबर 13 निवासी स्वर्गीय रसिकलाल यादव का 40 वर्षीय पुत्र चन्द्रकिशोर यादव है. जो मजदुरी करने रोज अपनी साइकिल से घैलाढ थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव जाया करता था. रविवार की शाम घर लौटने के दौरान बैजनाथपुर सौरबाजार मुख्य मार्ग पर अज्ञात बाइक चालक ने धक्का मार दिया. बैजनाथपुर पुलिस ने शव का पोष्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >