चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
सहरसा सिटी : सदर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा. सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि 19 मार्च को क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय मधेपुरा में पदस्थापित कहरा चौक गया निवासी रितेश कुमार की बाइक एसबीआइ मुख्य […]
सहरसा सिटी : सदर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा. सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि 19 मार्च को क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय मधेपुरा में पदस्थापित कहरा चौक गया निवासी रितेश कुमार की बाइक एसबीआइ मुख्य शाखा के गेट के बगल में खड़ी कर कार्यालय गया था. वापस आने पर बाइक गायब थी.
बैंक कर्मी के आवेदन पर मामला दर्ज कर बाइक बरामदगी का प्रयास किया जाने लगा. इसी दौरान बाइक गुप्त सूचना पर सुपौल जिले से बरामद की गयी.
सुपौल से हुई बरामदगी: थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान के दौरान जानकारी मिली कि नंदलाली निवासी पप्पू यादव का हाथ है.
पप्पू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने बताया कि गौतम नगर निवासी आशुतोष सिंह, अगवानपुर निवासी विपीन यादव, नंदलाली निवासी बिट्टू कुमार के सहयोग से बाइक की चोरी कर सुनील के घर पहुंचा दिया. कांड के अनुसंधानकर्ता मो निजामुद्दीन के नेतृत्व में पुलिस ने सुनील के घर से बाइक बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि बीते जनवरी माह में भी ये लोग जेल जा चुके है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार सुनील ने बताया कि उसके पिता जानवर के खरीद बिक्री का काम करता है. जानवर के रखने के लिए खटाल बनाया है. जिस खटाल में जानवर के आर में चोरी की बाइक रखी जाती है. ग्राहक जानवर देखने के बहाने बाइक पंसद करते है. उन्होने बताया कि चोरी की बाइक नेपाल भेजने की बात स्वीकारी है. पुलिस हरेक बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.