पतरघट व सिमरी बख्तियारपुर में नामांकन को लेकर गहमागहमी बनी रही. प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन केंद्र पर पहुंचे व नामजदगी का परचा भरा.
पतरघट : पहले चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को कुल 309 अभ्यर्थियों द्वारा नामजदगी का परचा दाखिल किया गया. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि सभी ग्याहर पंचायतों में से अब तक मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम कचहरी पंच के कुल 1020 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन का परचादाखिल किया गया इसके साथ ही बुधवार को सभी पदों के नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी
.नामांकन के अंतिम दिन मुख्य रूप से धबौली दक्षिण पंचायत से ही पंचायत समिति पद से डॉ प्राणमोहन सिंह वही उक्त पंचायत से ही पंचायत समिति सदस्य पद से समाजसेवी प्रेम कुमार सिंह पस्तपार पंचायत से सुभाष कुमार सिंह की माता गीता देवी मुखिया पद से वही उक्त पंचायत से ही लठोना बस्ती निवासी पूर्व मुखिया मो जकरिया की पत्नी बीबी शगुफता द्वारा मुखिया पद से गोलमा पश्चिमी पंचायत से मुखिया पद से बबीता देवी के अलावे कामनी देवी, पतरघट पंचायत से मुखिया चन्द्रिका प्रसाद साह की पत्नी संध्या देवी द्वारा मुखिया पद से जम्हरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद से युवा नेता चंदन कुमार यादव सहित सैकड़ों लोगो ने नामांकन का परचादाखिल किया. वही पूरे नामांकन प्रक्रिया सहित विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर, प्रभारी सीओ रामअवतार यादव,
ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार, अवर निरीक्षक रविंद्र हरिजन, सहायक अवर निरीक्षक अमर सिंह राठौर द्वारा पुलिस बलों के सहयोग से पूरी तरह सजग रहे एवं नामांकन कर रहे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का दिक्कत नही हो उसके लिये सभी कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे. जिसका नतीजा रहा की पूरे नामांकन अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात अथवा मारपीट की घटना घटित नही हुई. हालांकि अभ्यर्थियों के साथ आये समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भी जगह-जगह बेरीकेटिंग के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की गयी थी.
