दो नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

पतरघट : ओपी क्षेत्र के पामा पंचायत के धनछोहा बस्ती वार्ड 13 के भजनपट्टी बहियार में शनिवार को घास काटने गयी दो नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित लड़की के पिता ने शनिवार को पतरघट ओपी पहुंच गांव के ही पन्नेलाल यादव पर दुष्कर्म करने का […]

पतरघट : ओपी क्षेत्र के पामा पंचायत के धनछोहा बस्ती वार्ड 13 के भजनपट्टी बहियार में शनिवार को घास काटने गयी दो नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित लड़की के पिता ने शनिवार को पतरघट ओपी पहुंच गांव के ही पन्नेलाल यादव पर दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया. ओपी अवर निरीक्षक को दिये बयान में बताया कि लड़की बहियार में घास काटने गयी थी.

जहां पन्नेलाल यादव द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. लड़की द्वारा विरोध हल्ला करने पर खेत में काम कर रहे संतोष सादा व फूल कुमारी देवी ने वहां पहुंच इसका विरोध किया. इसके बाद आरोपी को घटना स्थल से भागने की बात कही गयी. इस बाबत ओपी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन दिया गया है. घटना की जांच कर आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >