श्रीकृष्ण की अष्टघातु की मूर्ति चोरी

दुस्साहस. मझौल ठाकुरबाड़ी से हुई चोरी, लाखों में आंकी गयी है कीमत सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के बरहसैर पंचायत स्थित मझौल गांव के एक ठाकुरबाड़ी स्थान से रविवार को भगवान कृष्ण के बाल्यरूप की 150 वर्ष पुरानी लगभग डेढ फीट के अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गयी. घटना की जानकारी पुजारी को देर शाम […]

दुस्साहस. मझौल ठाकुरबाड़ी से हुई चोरी, लाखों में आंकी गयी है कीमत
सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के बरहसैर पंचायत स्थित मझौल गांव के एक ठाकुरबाड़ी स्थान से रविवार को भगवान कृष्ण के बाल्यरूप की 150 वर्ष पुरानी लगभग डेढ फीट के अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गयी.
घटना की जानकारी पुजारी को देर शाम संध्या आरती करने के समय मिली. पुजारी हेम कुमार पाठक ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह सुबह आठ बजे पूजा कर भगवान को भोग लगाया था. शाम के समय समय मेरे भाई निखिल कुमार उर्फ रिंकू की पत्नी मीना देवी जब आरती करने गयी तो कृष्ण की मूर्ति मंदिर से गायब थी. उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने मूर्ति चोरी की जानकारी दुरभाष से बिहरा पुलिस को दी. पुलिस ने ठाकुर बाड़ी स्थान पहुंचकर घटना की जानकारी ली.
स्थानीय ग्रामीण ज्योतिष कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस ठाकुरबाडी में राधा, कृष्ण, शालीग्राम, लक्ष्मी, नारायण, भैरव आदि की कई भगवान की मूर्ति रखी हुई थी. जिसमें सिर्फ भगवान कृष्ण के बाल्यरूप का 150 वर्ष पुरानी लगभग डेढ फीट लंबी मूर्ति चोरी हो गयी है. उन्होंने बताया कि मंदिर का गेट खुला हुआ था.
ठाकुरबाड़ी स्थान के पास घर बनाकर रह रहे पुजारी हेम कुमार व गुडू पांडेय ने बताया कि मूर्ति चोरी करते चोर को किसी ने नहीं देखा. ग्रामीण श्यामनंदन पांडेय, राहुल पांडेय, देवेंद्र पाठक, जवाहर पाठक आदि ने बताया कि बीच गांव स्थित ठाकुरबाड़ी स्थान से मूर्ति की चोरी होना आ›श्चर्य की बात है.
घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया मनोरंजन पांडेय, सरपंच कृष्ण दयाल यादव पहुंचे और पुलिस को त्वरित कार्यवाही करने की बात कहते चोरों का पता लगाने का अनुरोध किया. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष मो सरवर आलम ने बताया कि मूर्ति चोरी की जानकारी मिली है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >