डीटीओ के ड्राइवर पर नाकाबपोश अपराधियों ने किया हमला सदर थाना में मामला दर्ज प्रतिनिधि, सहरसा सिटी जिला परिवहन पदाधिकारी के चालक पर हमला का एक मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित चालक सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी निवासी अर्जुन कुमार ने कहा कि वह डीटीओ कार्यालय का वाहन चलाता है. बुधवार की शाम छह बजे डीटीओ को छोड़कर अपने आवास कारू खिरहरि हॉल्ट लौट रहा था. कारू खिरहरि हॉल्ट के पास तीन नाकाबपोश व्यक्ति हाथ में चाकू लिये रोका. रूकते ही पूछा कि तुम डीटीओ का ड्राइवर हो. मेरे हां कहने पर उन्होने मुझे पीटना शुरू कर दिया और चाकू से वार कर घायल कर दिया. अपराधियों ने मेरा मोबाइल भी छीन लिया. किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा. अपराधियों ने जान से मारने की भी धमकी दी है.
डीटीओ के ड्राइवर पर नाकाबपोश अपराधियों ने किया हमला
डीटीओ के ड्राइवर पर नाकाबपोश अपराधियों ने किया हमला सदर थाना में मामला दर्ज प्रतिनिधि, सहरसा सिटी जिला परिवहन पदाधिकारी के चालक पर हमला का एक मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित चालक सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी निवासी अर्जुन कुमार ने कहा कि वह डीटीओ कार्यालय का […]
