किशोरी को मार कर शव में ईंट बांध गड्ढे में फेंका

कहरा(सहरसा) : बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही-पड़री मुख्यमार्ग के नहर के समीप गुरुवार को एक 15 वर्षीया अज्ञात किशोरी की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार दिन में आसपास के कुछ बच्चे मछली मारने के लिए उक्त नहर के बगल में जलकुंभी से भरे गड्ढे में […]

कहरा(सहरसा) : बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही-पड़री मुख्यमार्ग के नहर के समीप गुरुवार को एक 15 वर्षीया अज्ञात किशोरी की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दिन में आसपास के कुछ बच्चे मछली मारने के लिए उक्त नहर के बगल में जलकुंभी से भरे गड्ढे में उतरे, जलकुंभी को कुछ हटाने के बाद कोई लाश नजर आने पर बच्चे आस-पड़ोस के लोगों को खबर दी.

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी बनगांव थाना को दिया. बनगांव थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने घटनास्थल पहुंच जलकुंभी में डूबे हुए लाश को निकलवाया. शव को ईंट से बांध कर डुबाया गया था. किशोरी उजला टी-शर्ट व घाघरा पहने हुई थी.

लोगों को अंदेशा है कि किशोरी को मारकर लाश को ईंट से बांध इस गड्ढे में डाल दिया होगा. बनगांव थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हत्या का सही कारण सामने आयेगा. शव की शिनाख्त हेतु कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >