छह स्कूली बच्चों की मौत, उपद्रव, फायरिंगपश्चिम बंगाल के रामपुर के पास बोलेरो-ट्रक में सीधी टक्करआठ बच्चे गंभीर रूप से घायलउग्र भीड़ ने की ट्रक में आग लगाने की कोशिशपुलिस पर पथराव कर खदेड़ाएनएच- 31 को किया जाम, गाड़ियों में तोड़फोड़प्रतिनिधि, किशनगंजगुरुवार को शहर से सटे पश्चिम बंगाल के रामपुर के पास संत जेवियर्स स्कूल, किशनगंज के बच्चों से भरे बोलेरो व तेज रफ्तार ट्रक के बीच सीधी टक्कर में पांच बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक बच्चे की मौत एमजीएम ले जाने के दौरान रास्ते में ही गयी. आठ बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गये. हादसे के बाद उग्र भीड़ ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की और एनएच 31 को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगी. घटना के विरोध में एनएच 31 घंटों जाम कर दिया गया और एनएच 31 पर खड़े वाहनों में तोड़-फोड़ की गयी. आक्रोशित लोगों ने पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वाहन समेत कई ट्रक, बस व दर्जनों दोपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.एक घंटे बाद पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिससूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के कानकी व चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया और घटनास्थल से पुलिस को खदेड़ दिया. स्थिति बिगड़ता देख पश्चिम बंगाल पुलिस ने आत्मरक्षार्थ हवा में कई चक्र गोलियां भी चलायी. उधर, घटना की सूचना मिलते ही किशगनंज डीडीसी संजय कुमार, सदर एसडीओ मो कासीम, किशनगंज सीओ रमण कुमार व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. सभी बच्चे पश्चिम बंगाल के चाकुलिया के रहनेवालेमृतक व घायल सभी स्कूली बच्चे पश्चिम बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के हैं. घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया. टक्कर की जोरदार आवाज को सुन आस-पड़ोस के लोग फौरन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और घायल बच्चों को किसी तरह दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से बाहर निकाल उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल व एमजीएम कॉलेज में भरती करा दिया. इलाका पुलिस छावनी में तब्दीलजंगल की आग की तरह फैली खबर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. किशनगंज प्रशासन को घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ मो शफीक दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. सदर अस्पताल से डॉक्टरों की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गयी. परंतु घायलों को पूर्व में ही अस्पताल में भरती करा दिये जाने के कारण एंबुलेंस के द्वारा मृतक बच्चों के शवों को स्थानीय सदर अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को मिलते ही फौरन इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. कई स्थानीय बुद्धिजीवियों की पहल के बाद किसी तरह मामले को शांत करा दिया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे अभिभावक अपने जख्मी बच्चों के इलाज के लिए इधर-उधर लेकर भागने लगे. परिजनों का बुरा हालबच्चों के मृत व घायल होने की जानकारी उनके परिजनों को मिलते ही वे रोते-बिलखते हुए फौरन घटनास्थल पर पहुंच गये तथा मृत बच्चों के शवों के साथ लिपट कर विलाप करने लगे. लगभग यही स्थिति शहर के अस्पतालों की भी रही. परिजनों ने बताया कि सभी बच्चे शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ा करते थे. बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने के लिए परिजनों ने बोलेरो वाहन का इंतजाम कर रखा था. चाकुलिया व आस पड़ोस के इलाके के बच्चे प्रतिदिन इसी बोलेरो से स्कूल आया-जाया करते थे.मृतकों की सूचीमिगदार हुसैन (9 वर्ष) पिता मनीरूल जमां, पाटहट्टी, चाकुलियारिंग दास (10 वर्ष) पिता नीलांबर दास, चाकुलिया शाही अदनान नाजमी (9 वर्ष) पिता एहरार आलम, चाकुलियागोपाल सरकार (8 वर्ष) पिता रंजीत कुमार सरकार, कालीबाड़ी मोड़, चाकुलियाहिमेश सेन पिता गोकुल चंद्र सेन, चाकुलियाअरनव मजुमदार पिता उत्पल मजुमदार, चाकुलियाघायलों की सूचीरजत चौधरी, पल्लव सरकार, फरहान रेजा, नीतेश चौधरी, सुशांत दास, सुष्मिता सरकार, पियूष चौधरी व सफा सुदा सभी चाकुलिया निवासी
छह स्कूली बच्चों की मौत, उपद्रव, फायरिंग
छह स्कूली बच्चों की मौत, उपद्रव, फायरिंगपश्चिम बंगाल के रामपुर के पास बोलेरो-ट्रक में सीधी टक्करआठ बच्चे गंभीर रूप से घायलउग्र भीड़ ने की ट्रक में आग लगाने की कोशिशपुलिस पर पथराव कर खदेड़ाएनएच- 31 को किया जाम, गाड़ियों में तोड़फोड़प्रतिनिधि, किशनगंजगुरुवार को शहर से सटे पश्चिम बंगाल के रामपुर के पास संत जेवियर्स स्कूल, […]
