पूर्व कुलपति की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

पूर्व कुलपति की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि के पूर्व कुलपति, विज्ञान संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष एवं पीजी जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ अनंत कुमार के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भाव भीनी विदाई दी गयी. इस मौके पर विवि परिसर स्थित अर्थ शास्त्र विभाग के व्याख्याता कक्ष में एसोसिएट […]

पूर्व कुलपति की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि के पूर्व कुलपति, विज्ञान संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष एवं पीजी जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ अनंत कुमार के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भाव भीनी विदाई दी गयी. इस मौके पर विवि परिसर स्थित अर्थ शास्त्र विभाग के व्याख्याता कक्ष में एसोसिएट प्रोफेसर प्रो प्रज्ञा प्रसाद की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए जंतु विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ धर्म नाथ सिंह ने कहा कि पूर्व कुलपति डाॅ अनंत कुमार 30 नवंबर 2015 को 41 वर्षों के दीर्घकालीन गौरवशाली कार्यकाल के साथ समर्पित प्रध्यापक एवं दृढ़ प्रशासक के रूप में अपने सह कर्मियों का सहयोग एवं सम्मान प्राप्त कर सेवानिवृत्त हुए है. पूर्व कुलपति के कार्यकाल में सभी प्रध्यापकगण तथा कर्मचारी ससमय विभाग व कार्यालयों में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे थे. उन्होंने कहा कि विवि के इतिहास में डा अनंत कुमार जैसा उदार, दृढ़निश्चय एवं सौम्स प्रशासक नहीं देखा गया. इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा नरेश कुमार ने कहा कि डा अनंत कुमार जैसे कर्तव्यनिष्ठ प्रध्यापक के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित करके इन्हें उचित सम्मान देने का कार्य किया गया. भौतिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा विमल सागर ने उद्गार व्यक्त हुए कहा कि डा अनंत कुमार की पहचान इस विवि में एक कर्तव्यनिष्ठ प्रध्यापक तथा निष्पक्ष पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रशासक के रूप में रही है. वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डा रामानंद यादव ने कहा कि डा अनंत कुमार के साथ लंबे समय तक सह कर्मी रहने का उन्हें गौरव प्राप्त है. उन्होंने कहा कि डा अनंत कुमार सहृदय व्यक्ति के लिए जाने जाते है. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कुलपति डा अनंत कुमार ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों को धन्यवाद दिया. विदाई समारोह के अंत में जंतु विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर सह उप कुलसचिव शैक्षणिक डा नरेंद्र श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस दौरान समारोह की संयोजिका प्रज्ञा प्रसाद ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान के लिए शोध छात्र राजेश रंजन एवं प्रवेश कुमार की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >