सुपौल को हरा पूर्णिया सेमीफाइनल में पहुंचा पूर्णिया के छोटू को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कारप्रतिनिधि, सहरसा सिटी टाउन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में एसएनएसआरकेएस कॉलेज क्रीड़ा मैदान में आयोजित जयनारायण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में मंगलवार को पूर्णिया ने सुपौल को 51 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्णिया की टीम ने संतोष के 38, शशि के 25 व बिटू के 23 रनों के मदद से 19 ओवर में 137 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल की टीम ने राजेश के 21 रनों की बदौलत 36 रनों पर सिमट गयी. पूर्णिया के छोटू को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इससे पूर्व मेजर पीके सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत शुरुआत की. मैच में निर्णायक की भूमिका कौसर आलम व मुकेश रंजन एवं उद्घोषक की भूमिका दिनेश सिंह पिंटू व राहुल कुमार ने निभायी. आयोजन समिति के नसीम आलम ने बताया कि बुधवार को सहरसा का मुकाबला बेगुसराय से होगा. इस मौके पर शंभु कुमार सिंह, मसूद आलम, उमर हयात, मुन्ना यादव, पवन यादव, नंदन कुमार, दीनबंधु कुमार, लाला यादव, चंदन सिंह रोहित राज, शानू, छोटू झा, प्रशांत, विक्रम, आदर्श, रितेश रंजन आदि मौजूद थे. फोटो-मैच 19- कॉलेज ग्राउंड में मैच खेलती टीम
सुपौल को हरा पूर्णिया सेमीफाइनल में पहुंचा
सुपौल को हरा पूर्णिया सेमीफाइनल में पहुंचा पूर्णिया के छोटू को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कारप्रतिनिधि, सहरसा सिटी टाउन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में एसएनएसआरकेएस कॉलेज क्रीड़ा मैदान में आयोजित जयनारायण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में मंगलवार को पूर्णिया ने सुपौल को 51 रनों से हराकर सेमीफाइनल में […]
