दो पक्षों में विवाद, मारपीट, आधे दर्जन जख्मी

दो पक्षों में विवाद, मारपीट, आधे दर्जन जख्मी पूर्वी व पश्चिमी कोसी तटबंध के बीच बकुनियां गांव की घटनाप्रतिनिधि, नवहट्टा (सहरसा)प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी व पश्चिमी कोसी तटबंध के बीच बकुनियां गांव में दो गुटों के बीच भूमि विवाद में आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल सहरसा में […]

दो पक्षों में विवाद, मारपीट, आधे दर्जन जख्मी पूर्वी व पश्चिमी कोसी तटबंध के बीच बकुनियां गांव की घटनाप्रतिनिधि, नवहट्टा (सहरसा)प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी व पश्चिमी कोसी तटबंध के बीच बकुनियां गांव में दो गुटों के बीच भूमि विवाद में आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा है. बकुनियां गांव के शिवचरण सादा ने बताया कि बकुनियां गांव में हमलोग मुसहर महादलित परिवार वार्ड नंबर सात में रहते हैं. जमीन का परचा भी हमलोगों के पास है. सोमवार को बकुनियां गांव के ही कमल यादव, राजेंद्र यादव, चंदेश्वरी यादव, मुकेश यादव, राजाराम यादव, दीपक यादव सहित दो दर्जन से अधिक लोग हथियार फरसा, रॉड से लैस होकर हमलोगों पर हमला कर दिया. घटना में पवित्री देवी, मंगली देवी, पूनम कुमारी, प्रवीण कुमार, हुलार सादा, सुबध सादा सहित दर्जनों परिवारों के घर को उजाड़ दिया और हमलोगों पर जानलेवा हमला भी कर दिया. शिवचरण सादा ने बताया कि हमलोग जिस जमीन पर 50 वर्षों से रह रहे हैं. उस जमीन को इन लोगों द्वारा जबरन खाली करवाया जा रहा है. विरोध करने पर हमलोगों पर जानलेवा हमला किया जा रहा है. डरहार ओपी के एएसआई मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच भूमि विवाद को लेकर झड़प हुई है. एक पक्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तो दूसरा पक्ष सदर अस्पताल में इलाजरत है. फोटो- घायल 11 व 12 – अस्पताल में इलाजरत जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >