ओवरब्रिज: उपेक्षित न हो राहगीरों की अपेक्षा प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगरशहर के बंगाली बाजार में रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर कई बार हिंसक व अहिंसक आंदोलन का गवाह बन चुके जनमानस को निर्माण कार्य शुरू करने का इंतजार है. केंद्र सरकार व रेलवे के द्वारा राज्यांश नहीं दिया जाना विलंब की वजह मानी जा रही है. स्थानीय स्तर पर विधायक, मंत्री द्वारा भी इस मामले में बयानबाजी नहीं की जा रही है. जनता जाम में फंसे रहने के कारण त्राहिमाम कर रही है. ज्ञात हो कि विगत 18 साल से शहर में ओवरब्रिज की मांग की जा रही है. लेकिन स्थानीय स्तर पर चुनाव के समय सामने आने वाला यह मुद्दा बाद में गुम हो जाता है. जाम में फंसी है जनतागांधी पथ निवासी राजीव रंजन साह कहते हैं कि केंद्र व रेलवे के बाद राज्य सरकार की जिम्मेवारी बढ़ जाती है. जिसमें अब स्थानीय विधायक को पहल करनी होगी. नया बाजार के सिकंदर गुप्ता कहते हैं कि राज्य सरकार के स्तर से जल्द समाधान हो, इसकी उम्मीद करते हैं. कायस्थ टोला के सुनील झा कहते हैं कि स्थानीय जनप्रतिनिधि अपना प्रयास करे. हमलोग उनका साथ देंगे. आप पाठकों द्वारा भेजी गयी तस्वीरनाम: स्मृति सिंह, लोकेशन: थाना चौक, समय: 10:47 बजे फोटो- जाम 2 – थाना चौक के समीप पौने घंटे तक लगा रहा जामनाम: दीपक कुमार, लोकेशन: गंगजला चौक, समय: 3:22 बजेफोटो- जाम 3 – गंगजला चौक पर रोज आठ से दस बार लगता है ऐसा जामनाम : प्रभात सिंह, लोकेशन – बंगाली बाजार, समय : 11:05 बजेफोटो – जाम 4 – बंगाली बाजार में ट्रैफिक जवान के बावजूद एक घंटे तक लगा रहा जामनाम: सुरज सहनी, लोकेशन: हटिया गाछी, समय: 12:05 बजेफोटो- जाम 5 – पूरब बाजार से चार पहिया वाहनों को हटिया गाछी लगभग 200 मीटर जाने में लगा आधा घंटा(आज लगायी गयी सभी तस्वीरें आप पाठकों द्वारा भेजी गयी हैं. आपके साथ प्रभात खबर का ओवरब्रिज अभियान का कारवां इसे मूर्त रूप देने तक चलता रहेगा)सुनिए सरकारप्रभात खबर द्वारा शहर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर आप पाठकों के सहयोग से बीते चार वर्षो में कई निर्णायक लड़ाई लड़ी गयी है. जिसका परिणाम है कि अब निर्माण का अड़ंगा समाप्त होने लगा है. अब जरुरत है हम, आप व राज्य सरकार के सजग होने की. सड़क जाम से जुड़े अनुभव व तस्वीर हमसे साझा करे. फोन व व्हाट्सएप: 94318-07274(पेज 3 पर लीड लगना है)
ओवरब्रिज: उपेक्षित न हो राहगीरों की अपेक्षा
ओवरब्रिज: उपेक्षित न हो राहगीरों की अपेक्षा प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगरशहर के बंगाली बाजार में रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर कई बार हिंसक व अहिंसक आंदोलन का गवाह बन चुके जनमानस को निर्माण कार्य शुरू करने का इंतजार है. केंद्र सरकार व रेलवे के द्वारा राज्यांश नहीं दिया जाना […]
