वसुधैव कुटुंबकम् का ज्ञान देती है भारतीय संस्कृति

वसुधैव कुटुंबकम् का ज्ञान देती है भारतीय संस्कृति गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न हुई साप्ताहिक युवा गोष्ठीप्रतिनिधि, सहरसा मुख्यालयप्रताप नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में साप्ताहिक युवा गोष्ठी आयोजित हुई. जिसमें शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. युवा गोष्ठी को संबाधित करते शक्तिपीठ के ट्रस्टी अरुण जायसवाल ने कहा कि भारतीय संस्कार व […]

वसुधैव कुटुंबकम् का ज्ञान देती है भारतीय संस्कृति गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न हुई साप्ताहिक युवा गोष्ठीप्रतिनिधि, सहरसा मुख्यालयप्रताप नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में साप्ताहिक युवा गोष्ठी आयोजित हुई. जिसमें शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. युवा गोष्ठी को संबाधित करते शक्तिपीठ के ट्रस्टी अरुण जायसवाल ने कहा कि भारतीय संस्कार व संस्कृति एकता व अखंडता की सीख देती है. प्राचीन काल से ही यहां वसुधैव कुटुंबकम का ज्ञान प्रसारित होता है. भारतीय संस्कृति उपयोग करना सिखाती है तो पाश्चात्य संस्कृ ति इसके विपरीत उपभोग करना बताती है. भारत पूरे विश्व को परिवार तो पश्चिम के देश अन्य को बाजार समझते हैं. भारत की शिक्षा कंठाग्र करने की पद्धति के साथ उसका विश्लेषण बताता है. वहीं बाहरी शिक्षा पद्धति सिर्फ अर्थोपार्जन का ज्ञान देती है. श्री जायसवाल ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति की ओर भारत के लोगों का लोभ न हो. उन्हें अपने देश की संस्कृति को ही अपनाना चाहिए. युवा गोष्ठी में शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी प्रकाश लाल दास, सुखदेव सिंह, केदारनाथ टेकरीवाल, विनोद चौधरी, मीना झा, सुनीता चौधरी, दीपा, सोनी, मनीषा व अन्य मौजूद थी. फोटो- गायत्री 13- युवा गोष्ठी में मौजूद छात्र-छात्राएं—————-सरकार में शामिल होने से पार्टी का बढ़ेगा जनाधारकांग्रेसी मंत्री व नेताओं को दी बधाईसहरसा मुख्यालय. नीतीश कुमार के लगातार पांचवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर स्थानीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें बधाई दी है. कांग्रेसियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, जलील मस्तान, अवधेश कुमार सिंह, डॉ मदन मोहन झा के मंत्री बनने पर एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के विधानमंडल दल का नेता बनाये जाने पर उन्हें भी बधाई दी है. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव डॉ ताराचंद सादा ने हर्ष जताते कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मंत्रीमंडल में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. साथ ही वे अपने अनुभवों से प्रशासनिक कार्यों को चुस्त व दुरूस्त करेंगे. पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो विद्यानंद मिश्र ने कहा कि स्वच्छ छवि के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वच्छ छवि के विधायकों को मंत्री बनाया जाना सराहनीय कदम है. कुमार हीरा प्रभाकर व कुमोद सिंह ने कहा कि सरकार में शामिल होने के बाद पार्टी का जनाधार मजबूत होगा. बिहार के सर्वांगीन विकास की परिकल्पना साकार होगी. हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रदेश महासचिव केसर कुमार सिंह, प्रदेश सचिव रामसागर पांडेय, महेंद्र त्यागी, मो नईमुद्दीन, विष्णुदेव सिंह, रोजित राईन, मीर कुदुस, रामशरण यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन, मनीष कुमार, धीरज कुमार लालू, रविंद्र कामत, देवेंद्र सिंह ललन, बद्री प्रसाद यादव, नागेश्वर यादव, पिंकू पासवान, तारणी ऋषिदेव, किरण वर्मा व अन्य शामिल हैं. —————–पेंशनर मिलन समारोह 30 को एसबीआइ मेंसहरसा मुख्यालय. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा द्वारा कचहरी परिसर स्थित बैंक में 30 नवंबर को पेंशनर मिलन समारोह का आयोजन होगा. बिहार पेंश्नर समाज के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर सिंह चमन ने सभी पेंशनरों में इस समारोह में शामिल होने की अपील करते कहा कि मिलन समारोह में पेंशनर संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा. —————-स्क्रूटनी में तीन नामांकन प्रपत्र हुए अवैधसहरसा मुख्यालय. रेड क्रॉस सोसाइटी की नई जिला कार्य समिति के लिए जमा किए गए 27 आवेदनों में से तीन अवैध पाये गए. सोसायटी के मानद सचिव डॉ अबुल कलाम ने जानकारी देते बतया कि वर्तमान कार्यसमिति एवं उपनिर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में स्क्रूटनी हुआ. जांच के क्रम में 24 नामांकन प्रपत्र वैध व तीन आवेदन अवैध पाये गये. वैध नामांकन प्रपत्र में अध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए चार एवं प्रबंधन समिति के लिए 12 आवेदन सही पाये गए हैं. नामांकन वापसी की तिथि 25 नवंबर तक निर्धारित है. ————–मंत्री गफूर के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा सहरसासहरसा मुख्यालय. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागंठबंधन की सरकार राज्य को विकास की नई उंचाइयों तक ले जायेगी. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव बालमुकुंद गुप्ता ने महिषी से चुने गये विधायक डॉ अब्दुल गफूर को सरकार में मंत्री बनाये जाने का स्वागत करते कहा है कि समाजवादी विचारधारा के डॉ गफूर ने पूर्व में भी क्षेत्र में काफी काम किया है. अब मंत्री बनने के बाद निश्चय ही क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने कहा कि गफूर के नेतृत्व में सहरसा आगे बढ़ेगा. सचिव बालमुकुंद गुप्ता ने सहरसा के विधायक अरुण यादव, सिमरी बख्तियारपुर से चुने गए दिनेश चंद्र यादव व सोनवर्षा के विधायक रत्नेश सादा की जीत पर भी हर्ष जताते उनकी कार्य क्षमता में आस्था जतायी है. —————–जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की होगी डेढ़ गुणे पैदावारसतरकटैया. जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की खेती करने पर उपज में डेढ़ से दो गुणी तक वृद्धि होती है. जिससे कम लागत में किसानों को अधिक मुनाफा होता है. यह बातें रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मैदान में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण, आत्मा द्वारा आयोजित एक दिवसीय रबी महोत्सव सह कृषक प्रशिक्षण शिविर का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करने के बाद किसानों को सम्बोधित करते हुए मंडन भारती कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डा.उमेश सिंह ने कही. उन्होने जीरो टीलेज क्या है, उसकी जरूरत क्यों पड़ी, भुमि, खेत की तैयारी, उन्नत प्रभेद, विलंब से बुआई, बीज दर, बीजोपचार, बुआई, सिंचाई, पोषक तत्व प्रबंधन, खर-पतवार नियंत्रण, पौधा संरक्षण, दीमक, लाही रोग, भूरा हरदा, झुलसा, कालिका, अकड़ी आदि रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपचार की विधि बतायी. कृषि वैज्ञानिक आशुतोष सिंह ने कहा कि बिना मिटटी की जांच कराये उर्वरक का प्रयोग नही करना चाहिए. मिटटी जांच के बाद आवश्यकता अनुसार उर्वरक का उपयोग कर खेती करने से पैदावार को बढ़ाया जा सकता है. बीएओ मनोज कुमार ने सरकार द्वारा दी जा रही अनुदानित बीज के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए श्रीविधि तकनीकी से रबी फसल की खेती करने पर बल दिया. इस कार्यक्रम में कृषि समन्यवक, एटीएम,बीटीएम, कृ षि सलाहकार आदित्य कुमार, संजीव कुमार राय, कुमार गणेश, विनोद गांधी, पंकज कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.फोटो-किसान 14- किसानों को खेती की जानकारी देते कृषि विशेषज्ञ—————-मक्का कीट की कमी के कारण किसानों ने किया हंगामासतरकटैया. कृषि विभाग द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मैदान चबुतरा पर जीरो टीलेज का बीज एवं मक्का बीज वितरण के दौरान किसानों ने हंगामा किया. किसानों ने बताया कि मक्का का कीट कम मात्रा में रखा गया था. जिसके कारण किसानो को नही मिल पाया है. इस मामले में पूछने पर बीएओ मनोज कुमार ने बताया कि जीरो टीलेज का 15 किसानों को कीट दिया जा चुका है. मक्का का कीट ही कम भेजा गया था.—————मारपीट की घटना में एक घायलसतरकटैया. बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरौली गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर लक्ष्मी साह व चन्देश्वरी महतो के बीच हुई मारपीट की घटना में लक्ष्मी साह घायल हो गया है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि लक्ष्मी साह द्वारा दिये गये आवेदन में चन्देश्वरी महतो, रामदेव महतो, दीपक महतो, सियाशरण महतो पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.————-बालक लापतासतरकटैया. बिहरा थाना क्षेत्र के बेला निवासी लक्ष्मी मंडल ने थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र दिपेश उर्फ राहुल कुमार का गायब होने की बात बतायी है. वर्णित आवेदन के अनुसार बच्चा लुधियाना स्टेशन से गायब हुआ है. वह पंजाब से अपने घर आ रहा था. बच्चा की मानसिक स्थिति खराब बतायी जा रही है.—————पैक्स चुनाव आजसतरकटैया. पैक्स के प्रबंधकारिणी सदस्यों के बचे सीट पर मंगलवार को चुनाव कराया जायेगा. चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बीडीओ पवन ठाकुर ने बताया कि बिजलपुर के तीन, पुरीख के तीन व पंचगछिया के दो बूथों पर चुनाव के लिये सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान कराया जायेगा. वोटों की गिनती बुधवार को महंथ सरयुग दास उच्च विद्यालय मेनहा में होगी.—————–बीइओ के घर चोरी सतरकटैया. बीइओ राजेंद्र ठाकुर के सहरसा स्थित पुरानी फारी नंबर 2 वार्ड न.13 में रविवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर सील पैक इनवर्टर, गैस सिलिंडर व रेगुलेटर व अन्य सामान चोरी कर लिया. बीइओ ने पुलिस को बताया कि चोर कुर्सी लगा कर चहारदीवारी से पार कर निकला. उन्होंने सदर थाना में आवेदन दिया है. मामले की तहकीकात इंस्पेक्टर द्वारा की जा रही है. ————–बंध्याकरण शिविर आयोजितसतरकटैया. पीएचसी पंचगछिया में रविवार को शिविर आयोजित कर दस महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. ऑपरेशन डा मुरारी झा द्वारा किया गया. शिविर में हेल्थ मैनेजर हेनरी टर्नर,अशोक सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >