चार लाख 35 हजार 459 बच्चों को ड्रॉप पिलाने का है लक्ष्य

सहरसा : सिटीपांच दिवसीय पोलियो अभियान का उद्घाटन रविवार को प्रभारी डीएम सह डीडीसी दारोगा प्रसाद यादव व सिविल सर्जन डॉ अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर व बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया. प्रभारी डीएम श्री यादव ने अभियान में लगे कर्मियों को ईमानदारी से अभियान को सफल बनाने की अपील […]

सहरसा : सिटीपांच दिवसीय पोलियो अभियान का उद्घाटन रविवार को प्रभारी डीएम सह डीडीसी दारोगा प्रसाद यादव व सिविल सर्जन डॉ अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर व बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया. प्रभारी डीएम श्री यादव ने अभियान में लगे कर्मियों को ईमानदारी से अभियान को सफल बनाने की अपील की ताकि एक भी बच्चा छूटने न पायें.

सिविल सर्जन डॉ अशोक सिंह ने कहा कि पांच दिन चलने वाले अभियान में चार लाख 35 हजार 459 बच्चों को लक्षित किया गया है. अभियान की सफलता के लिए 1039 टीम व 2860 सुपरवाइजर को लगाया गया है.

उन्होंने कहा कि अभियान में बीओपीभी वैक्सीन का प्रयोग शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाया जायेगा. इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एससी दास, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार, डॉ किशोर कुमार मधुप, डॉ रामसेवक राम, नोडल ऑफिसर डॉ कुमार चंद्रभूषण, डीपीएम आसीत रंजन, एसएमसी बीएन मेहता, राजीव कुमार, बीएमसी प्रसून कुमार, प्रमोद कुमार, अस्पताल प्रबंधक विनय रंजन, दिनेश दिनकर, राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >