भैंस खरीदने जा रहे व्यक्ति से 60 हजार की लूट

भैंस खरीदने जा रहे व्यक्ति से 60 हजार की लूट

कहरा. सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के भरौली के समीप रविवार को सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुआहा निवासी टुनटुन यादव से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 60 हजार नगदी छीन ली व फरार हो गया. इस घटना को लेकर पीड़ित टुनटुन यादव ने सोनबरसा कचहरी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार पीड़ित टुनटुन यादव सितुआहा से 60 हजार नगद लेकर सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी अपने परिचित के माध्यम से एक मैजिक मालवाहक गाड़ी से भैंस खरीदने जा रहा था. भरौली गांव के समीप मुख्य सड़क पर पीछे से दो बाइक सवार ओवरटेक कर मैजिक गाड़ी को रोक कर हथियार के बल पर नगदी 60 हजार नगदी छीन कर भरौली की तरह भाग गया. इस संबंध में सोनबरसा कचहरी थाना अध्यक्ष पुष्पम भारती ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामले की छानबीन की जा रही है. जिससे घटना का उद्भेदन किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >