ट्रक में तहखाना बनाकर छिपायी थी 60 पेटी अंग्रेजी शराब

डीईयू सहरसा व बिहरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है.

ट्रक पर लोड साठ कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

सत्तरकटैया. डीईयू सहरसा व बिहरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि डीईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा से बनगांव के रास्ते सुपौल की तरफ एक ट्रक पर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जा रही है. डीईयू की टीम ने मामले की जानकारी बिहरा पुलिस को दी और ट्रक का पीछा किया. पुलिस ने ट्रक संख्या जेएच 10 डी सी 5776 का पीछा करते हुए पटोरी बाजार एसबीआइ बैंक पोखर के पास धर दबोचा. पुलिस ने ट्रक को थाना लाकर तलाशी शुरू की. जहां पाया गया कि ट्रक में तहखाना बनाकर 60 पेटी अंग्रेजी शराब को छिपाया गया था और ऊपर से मोटी चदरा से पैक किया हुआ था. पुलिस ने चदरा के बोल्ट को खोलकर 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया. एक पेटी के अंदर 180 एमएल की विहस्की की संख्या 48 पीस था. 60 पेटी में कुल 2880 पीस बरामद हुई, जो 518.400 लीटर शराब पायी गयी. पुलिस ने ट्रक व शराब जब्त की तथा चालक दुमका निवासी मो कलाम को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि अंग्रेजी शराब को जब्त कर कानूनी करवाई की जा रही है. बिहरा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद होने से जहां पुलिस महकमे में खलबली मची है. वहीं आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >