उद्यमी संघ के अध्यक्ष का निधन

उद्यमी संघ के अध्यक्ष का निधन सहरसा मुख्यालय. शनिवार को जिला उद्यमी संघ के अध्यक्ष िवनोदा नंद पांडेय का निधन हृदयगति रूक जाने से हो गया. मौत की खबर सुनने के उपरांत सभी उद्यमियों में शोक की लहर छा गयी है. संघ के सदस्यों ने शोक सभा आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि रविवार […]

उद्यमी संघ के अध्यक्ष का निधन सहरसा मुख्यालय. शनिवार को जिला उद्यमी संघ के अध्यक्ष िवनोदा नंद पांडेय का निधन हृदयगति रूक जाने से हो गया. मौत की खबर सुनने के उपरांत सभी उद्यमियों में शोक की लहर छा गयी है. संघ के सदस्यों ने शोक सभा आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि रविवार को औद्योगिक प्रांगण की सभी फैक्ट्रियां बंद रहेगी व इस बार की दीपावली नहीं मनायी जायेगी. शोक सभा में अरविंद कुमार सिंह, गुलाम गौस, प्रभाष चन्द्र झा, शशि कुमार सिंह, रवि कुमार जलान, कमलेश्वरी प्रसाद साह, अर्जुन चौधरी, विद्यानंद मिश्र, जयशंकर यादव, अभिनंदन कुमार, प्रेम कुमार सिन्हा, मदन कुमार सिन्हा, पुरुषोत्तम प्रसाद, नंदकिशोर तोदी, ओमप्रकाश सिंह, वीरेन्द्र कुमार यादव, अशोक कुमार शर्मा, महेश कुमार, दिगंबर पोद्दार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >