बिना दुल्हे का बारात है एनडीए का चुनाव: मीसा भारती

बिना दुल्हे का बारात है एनडीए का चुनाव: मीसा भारती जहां देखते जाति बहुलता, उसी को दे देते हैं सीएम का प्रलोभन प्रतिनिधि पतरघट (सहरसा)एनडीए गठबंधन बिना दुल्हा का गठबंधन है. जिसमें बाराती तो है लेकिन उनका दुल्हा ही गायब है. एनडीए के नेता जो भी प्रचार में जाते हैं उस जाति की बहुलता को […]

बिना दुल्हे का बारात है एनडीए का चुनाव: मीसा भारती जहां देखते जाति बहुलता, उसी को दे देते हैं सीएम का प्रलोभन प्रतिनिधि पतरघट (सहरसा)एनडीए गठबंधन बिना दुल्हा का गठबंधन है. जिसमें बाराती तो है लेकिन उनका दुल्हा ही गायब है. एनडीए के नेता जो भी प्रचार में जाते हैं उस जाति की बहुलता को देखते हैं. उसी को देख कह देते हैं कि आप ही को मुख्यमंत्री बना देंगे. उक्त बातें क्षेत्र के किशनपुर मध्य विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को महागंठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा के पक्ष में प्रचार करने आयी वरीय राजद नेत्री डॉ मीसा भारती ने चुनावी सभा में कही. उन्होंने कहा कि एक तरफ सूबे की तरक्की के लिए लालू-नीतीश-सोनिया सहित अन्य का महागंठबंधन है तो दूसरी ओर विनाश के कगार पर पहुंचाने वाला गठबंधन एनडीए है. गरीब की थाली से दाल भी गायब करने में जुटा है एनडीए. नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री कम प्रचारमंत्री ज्यादे बनकर रह गये हैं. गरीब, पिछड़ों व शोषितों की सरकार को भाजपा जंगलराज कहती है. सभा को सोनवर्षा विस क्षेत्र से महागंठबंधन के जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा ने उपस्थित भीड़ से समर्थन मांगते हुए कहा कि हम अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में विकास काम किया है. आगे भी करते रहेंगे. राजद प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता व जिला राजद महासचिव सत्यनारायण यादव के संचालन में चुनावी सभा को जदयू प्रखंड अध्यक्ष अभिनंदन मंडल, जिप सदस्य प्रभात रंजन यादव, मुखिया राजेश रजनीश, रमेश सिंह, रमेशचंद्र राणा, अरुण यादव, रेखा देवी, युवा नेता दीपक कुमार राय, जयनाथ मंडल, मुर्शीद आलम, नित्यानंद सिंह, विजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, अजय आनंद, महेंद्र चरण यादव, सोनवर्षा प्रमुख रणधीर कुमार राकेश, मो हलीम आदि ने संबोधित किया. फोटो- मीसा 13- सभा को संबोधित करती राजद नेत्री डॉ मीसा भारती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >