सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने में जुटी है भाजपा: मीसा

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने में जुटी है भाजपा: मीसा धमदाहा. सूबे में इतने विकास कार्य हुए हैं लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी को कुछ नहीं दिखता है. वहीं भाजपा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में है, इनसे सावधान रहने की जरूरत है. उक्त बातें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने सोमवार को कही. […]

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने में जुटी है भाजपा: मीसा धमदाहा. सूबे में इतने विकास कार्य हुए हैं लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी को कुछ नहीं दिखता है. वहीं भाजपा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में है, इनसे सावधान रहने की जरूरत है. उक्त बातें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने सोमवार को कही. वे धमदाहा उच्च विद्यालय मैदान में मंत्री लेसी सिंह के समर्थन में जन सभा को संबोधित कर रही थीं. राजद नेत्री ने कहा कि लालू और नीतीश का मिलन सूबे में सामाजिक न्याय के साथ विकास को गति प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के गांव-गांव में पक्की सड़क, बिजली, विद्यालय भवन, अस्पताल आदि का निर्माण हुआ है. साथ ही महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण तथा छात्रवृत्ति एवं पोशाक योजना के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया गया. वहीं लालू यादव का सामाजिक न्याय के साथ विकास का पुराना एजेंडा रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज को धर्म के नाम पर तोड़ने के प्रयास में हैं. उनका मकसद केवल राजनीतिक स्वार्थ साधना है. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के झांसे में नहीं आने की अपील की. सभा की अध्यक्षता शंभु जायसवाल ने की. वहीं मंत्री लेसी सिंह, संजीव यादव, केके चौधरी आदि ने भी सभा को संबोधित किया. फोटो: 2 पूर्णिया 36परिचय: सभा को संबोधित करती मीसा भारती एवं अन्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >