पैक्स मतदाता बनने के लिए 51 इच्छुक किसानों से भरवाया गया फॉर्म-5

प्रखंड के महारस पैक्स में मंगलवार को सदस्यता सह जागरूकता एवं योजना आच्छादन अभियान का आयोजन किया गया.

महारस पैक्स में सदस्यता सह जागरूकता अभियान का आयोजन

बनमा ईटहरी. प्रखंड के महारस पैक्स में मंगलवार को सदस्यता सह जागरूकता एवं योजना आच्छादन अभियान का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सचिव, सहकारिता विभाग बिहार, पटना एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेश के आलोक में संपन्न हुआ है. अभियान के दौरान पैक्स प्रबंधक गुड्डी कुमारी की उपस्थिति में किसानों को पैक्स की सदस्यता, बिहार राज्य सहकारी बैंक में खाता खोलने तथा वेजफेड बनमा ईटहरी में सदस्य बनने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पैक्स से जुड़ने की अपील की गयी, ताकि सहकारी व्यवस्था से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं एवं लाभों का वे लाभ उठा सकें. बैठक के दौरान पैक्स मतदाता बनने के लिए 51 इच्छुक किसानों से फॉर्म-5 भरवाया गया तथा उनके आधार कार्ड की छायाप्रति प्राप्त की गयी. वहीं सब्जी उत्पादन से संबंधित योजना के अंतर्गत दो किसानों से सदस्यता के लिए आवेदन लिया गया. हालांकि बिहार राज्य सहकारी बैंक, सहरसा से कोई कर्मी उपस्थित नहीं रहने के कारण इस शिविर में बैंक खाता नहीं खोला जा सका. कार्यक्रम में दर्जनों किसानों एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम को लेकर किसानों में उत्साह देखा गया और सहकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जतायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >