अंगद की मेधावी बेटियां व उसकी गरीबी को प्रभात खबर ने उठाया था. इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शिक्षाविद्, चिकित्सक, व्यवसायियों ने अंगद की बेटियों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था. ज्ञात हो कि प्रभात खबर की मुहिम के बाद इन लड़कियों को मुफ्त नामांकन व पढ़ाई की सुविधा भी मिलने लगी थी.
गरीबों का घर रोशन करेंगी अंगद की मेधावी बेटियां
सत्तरकटैया: अपना घर व पत्नी का मंगलसूत्र गिरवी रख कर अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने वाले पटोरी निवासी अंगद महतो की बेटियों ने अब गांव की सभी बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने पटोरी स्थित बालिका शिक्षण सहयोग केंन्द्र की शुरुआत की है. अंगद की मेधावी बेटियां व उसकी […]

सत्तरकटैया: अपना घर व पत्नी का मंगलसूत्र गिरवी रख कर अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने वाले पटोरी निवासी अंगद महतो की बेटियों ने अब गांव की सभी बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने पटोरी स्थित बालिका शिक्षण सहयोग केंन्द्र की शुरुआत की है.
स्वयंसेवी संस्था भी करेगी मदद
अंगद की पुत्री प्रिया व सोनिका गांव की सौ लड़कियों को अपने पढ़ाई के बाद पार्ट टाइम शिक्षा देना चाहती हैं, जिसमें कं प्यूटर, सिलाई कढ़ाई, पार्लर, संगीत के अलावा नवोदय, नेतरहाट, समतुल्ला, सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी़. इस कार्य में स्थानीय स्वयं सेवी संस्था भी लड़कियों की मदद करेगी. ज्ञात हो कि अंगद के पिता ने अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने के काफी संघर्ष किया है.