285 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद, तस्कर फरार

285 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद, तस्कर फरार

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर गांव में छापेमारी कर 285 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर लिया. हालांकि इस दौरान तस्कर फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर गांव में छापेमारी की गयी. जहां से 285 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद किया गया. हालांकि इस दौरान तस्कर उक्त गांव का ही दिवाकर यादव मौके से फरार होने में सफल रहा. फरार तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >