बलवाहाट पहुंची 216 फीट लंबी विशाल कांवर यात्रा, गुलाल और जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

सिमरी बख्तियारपुर में 216 फीट लंबी कांवर यात्रा के बलवाहाट पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल खेला और भक्ति गीतों पर झूमकर बाबा मटेश्वर धाम का स्वागत किया।

सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर. बाबा मटेश्वर धाम के दरबार में जलाभिषेक के लिए निकली 216 फीट लंबी विशाल कांवर यात्रा रविवार सुबह बलवाहाट पहुंची. कांवर के पहुंचते ही पूरा इलाका भक्ति, उल्लास और आस्था के रंग में रंग गया. विशाल कांवर यात्रा के बलवाहाट पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आमजन सड़क किनारे जुट गये. कांवरियों के स्वागत में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए.

कांवर पहुंचते ही जमकर खेला गया गुलाल

विशाल कांवर के बलवाहाट पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आमजनों ने जमकर गुलाल खेला. विधायक, सांसद प्रतिनिधि समेत मौके पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. देखते ही देखते पूरा इलाका गुलाल के रंग में सराबोर हो गया. सड़क किनारे भगवा रंग और गुलाल की छटा दिखाई देती रही.

भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु और युवा

कांवर यात्रा के स्वागत स्थल पर बज रहे भक्ति गीतों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया. गीतों की धुन पर श्रद्धालु और युवा जमकर थिरकते नजर आये. कोई हाथ में भगवा ध्वज लेकर झूम रहा था, तो कोई भक्ति गीतों पर नाचते हुए बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगा रहा था.

हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा बलवाहाट

पूरे बलवाहाट में हर-हर महादेव, बोल बम और जय बाबा मटेश्वर धाम के जयघोष गूंजते रहे. विशाल कांवर को देखने और यात्रा में शामिल कांवरियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति से बलवाहाट का पूरा वातावरण शिवमय नजर आया.

कांवरियों के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

कांवर यात्रा के पहुंचने के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया. श्रद्धालु सड़क किनारे खड़े होकर विशाल कांवर का दर्शन करते रहे और कांवरियों का उत्साह बढ़ाते रहे. यात्रा के दौरान आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >