आग लगने से 20 घर जले, लाखों का हुआ नुकसान

आग लगने से 20 घर जले

बलवाहाट. सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के भवदेवा वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को महादलित टोले के बगल में आग लगने से करीब 20 घर जलकर राख हो गया. लोगों ने बताया कि चूल्हे की निकली चिंगारी की वजह से आग लगी है. जो देखते-देखते आसपास के घरों में भी फैल गयी. जिससे करीब 20 परिवार के आशियाना सहित नगदी, जेवर, कपड़े, खाने की सामग्री सहित सारा सामान जलकर राख हो गया. लोगों ने बहुत प्रयास कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन दमकल आने के बाद ही आग पर काबू पाया गया. महम्मदपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार यादव ने बताया कि सभी गरीब परिवार है. इनको अपने स्तर से जितना हो पाया, मदद की गयी है. आगे अंचल अधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर पीड़ित परिवार को मदद देने का आश्वासन दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलोगों ने जब देखा कि आग लगी है. तुरंत पहुंचकर अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन हवा रहने के कारण काफी नुकसान हो चुका था. लेकिन किसी तरह आग पर काबू पाया गया. आग लगने से सुनील झा, चुनमुन साह, चुन्नीलाल साह, सुनील साह, दामोदर साह, संजय साह सहित अन्य लोगों का नुकसान हुआ है.

फोटो – सहरसा 20 – मौके पर जुटे ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >