150 लीटर कच्चा जावा शराब बरामद, नष्ट

150 लीटर कच्चा जावा शराब बरामद, नष्ट

बनमा ईटहरी. बनमा पुलिस ने गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीनियां गांव में छापेमारी अभियान चलाया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 150 लीटर कच्चा जावा शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया. साथ ही शराब तस्करों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई अवैध शराब तस्कर पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए की गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा. अर्द्धवार्षिक परीक्षा का हो रहा आयोजन बनमा ईटहरी. प्रखंड के सभी 65 विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया है. गुरुवार को परीक्षा का दूसरा दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राएं समय पर उपस्थित होकर अनुशासनपूर्वक परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलशन कुमार झा ने बताया कि इस बार परीक्षा 10 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगी. शिक्षा पदाधिकारी ने आगे कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा से छात्रों की तैयारी का स्तर आंका जाता है, जिससे वार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने में मदद मिलती है. वहीं विद्यालय प्रशासन ने भी छात्रों के लिए परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >