कृषि उपादान विक्रेताओं का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरु

कृषि उपादान विक्रेताओं के लिए समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स प्रशिक्षण का विधिवत उदघाटन किया गया.

सत्तरकटैया. मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में कृषि उपादान विक्रेताओं के लिए समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स प्रशिक्षण का विधिवत उदघाटन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अरुणिमा कुमारी एवं कोसी जोन के संयुक्त कृषि निदेशक प्रवीण कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया एवं अररिया जिले के कुल 35 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया. इस मौके पर प्राचार्या डॉ अरूणिमा कुमारी ने अपने संबोधन में मिट्टी की सेहत बनाए रखने के लिए मिट्टी जांच के आधार पर अनुशंसित उर्वरकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से ही किसानों तक सही जानकारी और संतुलित उर्वरक का उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है. वहीं संयुक्त कृषि निदेशक प्रवीण कुमार राय ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसानोपयोगी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियों को इन योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने की अपील की. कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ महाविद्यालय के पदाधिकारी एवं वैज्ञानिक भी माैजूद रहे. इस प्रशिक्षण के माध्यम से कृषि उपादान विक्रेताओं को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >