सहरसा. श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. मिडलेंड माइक्रोफीन लिमिटेड के नियोजक ने भाग लिया. इस एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन नियोजन पदाधिकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय अंकिता की देखरेख में आयोजित किया गया. जिसमें इच्छुक आवेदकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस जॉब कैंप में 24 प्रतिभागी शामिल हुए. सभी आवेदकों से बायोडाटा लिया गया. साक्षात्कार के बाद कुल 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने कहा कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा प्रति माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है. जिसमें काफी संख्या में रिक्तियों उपलब्ध रहती है. उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि कार्यालय आकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस जॉब कैंप के सफल संचालन में जिला कौशल प्रबंधक एवं सभी नियोजनालय कर्मियों की सहभागिता रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
