रास्ता विवाद में चंदा की गयी जान, पांच गिरफ्तार

सौर बाजार : थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत के वार्ड 15 में सोमवार की सुबह मवेशियों के बिछावन वाली पुआल को धूप में सुखाने को लेकर दो पक्षों के महिलाओं के बीच झड़प हो गयी. बाद में उक्त झड़प ने हिंसक रूप ले लिया. और दोनों पक्षों के बीच जम कर मारपीट हो गयी. […]

सौर बाजार : थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत के वार्ड 15 में सोमवार की सुबह मवेशियों के बिछावन वाली पुआल को धूप में सुखाने को लेकर दो पक्षों के महिलाओं के बीच झड़प हो गयी. बाद में उक्त झड़प ने हिंसक रूप ले लिया. और दोनों पक्षों के बीच जम कर मारपीट हो गयी.

इसमें महिला चंदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे परिजनों ने सौर बाजार पीएचसी पहुंचाया. जहां स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने समुचित उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां भी समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं देख परिजनों आगे उपचार कराने की व्यवस्था में जुट गये, इसी दौरान मंगलवार की अहले सुबह जख्मी चंदा देवी की मौत हो गयी.
इस संबंध में थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर मृतका चंदा देवी के पति हरेराम यादव के मारपीट व जख्मी करने से संबंधित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर सअनि सुशील कुमार चौधरी को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है. इलाज के क्रम में जख्मी चंदा देवी की मृत्यु हो जाने से दर्ज मामला की धारा को परिवर्तित करते हुए अनुसंधानकर्ता को बदला जायेगा. हालांकि पूर्व में दर्ज मामले में मृतका के पति हरेराम यादव ने दस लोगों को नामजद बनाया है.
इसमें उसी गांव के पांच आरोपी गजेंद्र यादव, रतन यादव, बिजेन यादव, देवनारायण यादव व लालमुणि यादव को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शेष फरार चल रहे अभियुक्त चंदन यादव, साहेब यादव, रोशन यादव, बालकिशोर यादव व शंभू यादव की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. बहरहाल शेष बचे पांचों अभियुक्त पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >