सहरसा : जिला फुटबॉल संघ के द्वारा जिला फुटबाल लीग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 30 नवंबर तक सहरसा स्टेडियम, उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर एवं उच्च विद्यालय सलखुआ के खेल मैदान में आयोजित किया जायेगा. उद्घाटन मैच टाउन क्लब सहरसा बनाम शांति फुटबॉल क्लब के बीच स्टेडियम मैदान में 21 नवंबर को खेला जायेगा.
जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 30 नवंबर तक
सहरसा : जिला फुटबॉल संघ के द्वारा जिला फुटबाल लीग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 30 नवंबर तक सहरसा स्टेडियम, उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर एवं उच्च विद्यालय सलखुआ के खेल मैदान में आयोजित किया जायेगा. उद्घाटन मैच टाउन क्लब सहरसा बनाम शांति फुटबॉल क्लब के बीच स्टेडियम मैदान में 21 नवंबर को खेला जायेगा. इस […]

इस प्रतियोगिता में टाउन क्लब सहरसा, 11 स्टार क्लब सिमरी बख्तियारपुर, शांति फुटबॉल क्लब, फुटबॉल क्लब सलखुआ, फुटबॉल क्लब सत्तरकटैया, फुटबॉल क्लब सहरसा एवं फुटबॉल क्लब रघुनाथपुर की टीम भाग लेगी. जानकारी देते जिला फुटबॉल संघ के कार्यालय सचिव नीतीश कुमार मिश्रा एवं सचिव मो अशफाक आलम ने बताया कि 21 नवंबर से 26 नवंबर तक स्टेडियम के मैदान में सभी मैच होंगे.
जबकि 22 से 26 नवंबर तक सलखुआ के मैदान में सभी मैच होंगे एवं 25 से 30 नवंबर तक सिमरी बख्तियारपुर के खेल मैदान में मैच खेला जायेगा. पहला सेमीफाइनल 20 को एवं दूसरा सेमीफाइनल फाइनल 30 को खेला जायेगा. इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आठ दिसंबर से शुरू हो रही है.